सोरहत्था में करेंट लगने से बच्ची की मौत
हाजीपुर, मई 10 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. बेलसर थाना क्षेत्र के सोरहत्था गांव में शनिवार की देर रात्रि करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची सोरहत्था गांव निवासी शिवनाथ राय की पुत्री अनामिका कुमारी बताई गई है। अनामिका घर के बगल में सड़क के किनारे लकड़ी का जलावन लाने के लिए गई थी। इसी दौरान एक ट्रांसफार्मर पोल के अर्थिंग तार की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.