सोरवैली के पूर्व छात्र पारस के पीसीएस परीक्षा पास करने से खुशी
पिथौरागढ़, जून 4 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के सोर वैली पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र पारस बोरा के पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने से विद्यालय में खुशी व्याप्त है। गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पारस ने 12वीं तक की शिक्षा सौरवैली में हासिल की। बाद में एनआईटी कुरुक्षेत्र से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की और अब पीसीएस परीक्षा में राज्य कर अधिकारी पर उनका चयन हुआ है। पारस के पिता पुष्कर सिंह बोरा आईटीआई में प्रशिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं और माता पूनम बोरा एक सरकारी अध्यापिका हैं। विद्यालय की निदेशक डॉ. उमा पाठक ने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राएं लगातार प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कामयाबी हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सोरवैली के पूर्व छात्र पारस बने राज्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.