विकासनगर, दिसम्बर 14 -- विकासनगर, संवाददाता। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित राष्ट्रीय सिविल सर्विस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज सोरना-डोभरी के व्यायाम शिक्षक ने स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राजकीय शिक्षक संघ से शिक्षक की इस उपलब्धि को अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी बताया। राजकीय इंटर कॉलेज सोरना डोभरी के व्यायाम शिक्षक गैरोला ने इन दिनों पटना में चल रही राष्ट्रीय सिविल सर्विस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए गोला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे पूर्व बीती फरवरी माह में चंडीगढ़ में संपन्न हुई राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया था। व्यायाम शिक्षक गैरोला की इस उपलब्धि को राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर कांति, मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.