सहरसा, मार्च 22 -- सलखुआ (सहरसा), एक संवाददाता। सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा पंचायत अंतर्गत भेलवा गांव वार्ड सात मे शुक्रवार की रात करीब एक बजे 28 वर्षीय महिला रौशनी कुमारी की घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना के दौरान पत्नी को सोया छोड़ पति छैला बिहारी ने छत से कूदकर अपनी जान बचा ली। मामले की जानकारी मिलने पर सलखुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना जमीन विवाद के कारण होना लग रहा है । कुछ दिनों पहले दो पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है। सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वाड को भी बुला कर सबूत जुटाए ग...