मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के पनियरा स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास सो रहे पम्पकर्मी की मोबाइल पुलिसकर्मी द्वारा चोरी कर ले जाने का वीडियो शनिवार की शाम को वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। पेट्रोल पम्प मालिक ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीम मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पनियरा स्थित संजय कुमार के पेट्रोल पम्प पर एक पम्पकर्मी देर रात को काम समाप्त होने के बाद मच्छरदानी लगाकर सोया था। इसी दौरान बाइक सवार हेलमेट लगाकर एक संदिग्ध पुलिसकर्मी आया और मच्छरदानी के अंदर पम्पकर्मी का रखा मोबाइल चुरा ले गए। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में दो गिरफ्तार शनिवार की शाम को पुलिसकर्मी द्वारा मोबाइल चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...