नई दिल्ली, जून 16 -- अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो सोया चाप का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाना बिल्कुल आम बात है। बाहर किसी ढाबे या रेस्तरां में जाएं और मेन्यू में मसाला सोया चाप दिख जाए, तो उसे मंगाने का मन खुद-ब-खुद हो जाता है। इसकी मसालेदार खुशबू, गाढ़ी ग्रेवी और नरम सोया चाप का स्वाद हर किसी को अपना दीवाना बना देता है। लेकिन कई लोग सोचते हैं कि ढाबा जैसा स्वाद घर पर बनाना मुश्किल है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान सामग्री और सही तरीके से आप घर पर भी बिल्कुल बाजार जैसी मसाला सोया चाप तैयार कर सकते हैं। चाहे वीकेंड की पार्टी हो, मेहमानों का आना हो या कुछ अच्छा खाने का मन, यह रेसिपी हर मौके को और खास बना सकती है।मसाला सोया चाप बनाने के लिए सामग्री 250 ग्राम सोया चाप 2 प्याज बारीक कटे हुए 2 टमाटर की प्यूरी 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट 2...