फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में इस बार सोयाबीन से बने वीगन खाद्य पदार्थ पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। फूड कोर्ट में गेट नंबर दो पर स्थित वेजले के स्टॉल के सामने दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। स्टॉल के पास से गुजरने वाला लगभग हर पर्यटक यहां रुककर सोयाबीन से तैयार किए गए अनोखे व्यंजनों का स्वाद चखता नजर आ रहा है। वेजले स्टॉल पर सोयाबीन से बने ऐसे खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं, जो स्वाद और बनावट में नॉनवेज व्यंजनों का एहसास कराते हैं, लेकिन पूरी तरह शाकाहारी और वीगन हैं। यहां सोया चाप, सोया टिक्का, वेगन कबाब, वेगन बटर चाप और सोया से बने स्नैक्स खास तौर पर लोगों को लुभा रहे हैं। खास बात यह है कि इन व्यंजनों को इस तरह से मसालों और तकनीक के साथ तैयार किया गया है कि नॉनवेज पसंद करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.