रांची, मई 18 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत सोयको बाजार में रविवार रात आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम देखने गए दो नाबालिग युवक-युवती की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह मोरहाबुरू के पास झाड़ियों से दोनों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान जिउरी बड़ाटोली निवासी 16 वर्षीय विशु पाहन और 17 वर्षीय सुमी मुंडू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रविवार रात सोयको बाजार में छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित था, जिसे देखने आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जिउरी बड़ाटोली निवासी विशु पाहन भी रात में खाना खाने के बाद कार्यक्रम देखने गया था। उसी गांव की सुमी मुंडू भी अलग से कार्यक्रम स्थल पहुं...