अल्मोड़ा, जून 6 -- सोमेश्वर। कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई महिला को पुलिस ने राजस्थान से बरामद किया है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि ग्राम चनोली, झूपुलचौरा सोमेश्वर निवासी बहादुर राम ने पुत्रवधू के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद टीम ने महिला की तलाश शुरू कर दी। बताया कि अथक प्रयास के बाद महिला को किरन पथ राजस्थान से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कर परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...