बागेश्वर, अप्रैल 21 -- अल्मोड़ा। कोतवाली में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ शराब के नशे में एक व्यक्ति ने मारपीट की। पुलिस के मुताबिक मामला शनिवार रात 11 बजे का है। एएसआई रमेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि घटना के समय वह बाजार तिराहे पर गश्त पर थे। इस दौरान दीवान सिंह निवासी टाना रमनम सोमेश्वर राहगीरों के साथ गाली गलौज करता मिला। आरोपी ने आवाजाही करने वाले वाहनों को रोका और चालकों, महिलाओं, यात्रियों के साथ अभद्रता की। यह देख वह और ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार व होमगार्ड मदन राम ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। आरोपी ने उल्टा उनके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- कानपुर में मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी मारपीट में एएसआई की वर्दी के बटन टूट गए। साथ ही वर्दी फट गई। बमुश्किल आरोपी को काबू में किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.