अल्मोड़ा, मार्च 23 -- कुमाऊं भ्रमण के दूसरे दिन सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सामेश्वर में निकाली जनआक्रोश रैली में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और सरकार पर हमला बोला। कुमाऊं में ही खुल रही शराब की 55 नई दुकानों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि 'शराब का जो दंश मैने झेला है, उसे प्रदेश की बहनों को नहीं झेलने दुंगा'। इस प्रकार उन्होंने लोगों को भावनात्मक तरीके से भी जोड़ने का प्रयास किया। गोदियाल की जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। गोदियाल ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वह प्रदेश के हर गांव और हर घर का दरवाजा खटखटाएंगे। निश्चित तौर पर इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। कहा कि भाजपा सरकार में आज युवा बेरोजगार घूम रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि नौकरी के बजाए खेती करो, लेकिन जं...