अल्मोड़ा, मार्च 12 -- सोमेश्वर। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू हो गया है। शुभारंभ पर मुख्य अतिथि शिवेन्द्र सिंह बोरा ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. अवनीन्द्र कुमार जोशी ने एनएसएस के महत्व, सामाजिक गतिविधियों के बारे में बताया। यहां एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार, डॉ. पुष्पा भट्ट, महेश चंद्र, डॉ. हर्षा रावत रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...