गंगापार, फरवरी 25 -- बुधवार को भाजपा रामपुर कैम्प कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने नवनिर्वाचित सोमेश्वर महादेव मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण पांडेय एवं चाका मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह पटेल के साथ नवनिर्वाचित जिला प्रतिनिधि अमित पांडेय एवं नागेश्वर निषाद को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...