मोतिहारी, मार्च 19 -- ​अरेराज। महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महंत स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज के जन्म दिवस पर बाबा सोमेश्वरनाथ के गौरव और सनातन धर्म के दरबार में मंगलवार की रात्रि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चादरपोशी कर उनके शिष्यों ने पुष्प गुच्छ देकर उनके जनोत्सव को सफल बनाया। बालक बाबा, त्यागी बाबा , महंत रितेश दास बरौली मठ गोपालगंज, राधेश्याम यति, जय गोविंद यादव, रंटू पांडे, प्रशांत, प्रमोद, राजेश सिंह, संजय, आशु आदि शामिल थे। राजन तिवारी और चंदन तिवारी समेत अनेक गणमान्य जनों ने महामंडलेश्वर के श्रीचरणों का वंदन कर उनके दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। साथ ही दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...