सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा
गाजीपुर, जून 24 -- मुहम्मदाबाद। नगर से सटे बैजलपुर गांव स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को मां दुर्गा, मां बगलामुखी और श्री राधे कृष्ण की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुआ। काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यह धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराया गया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को पंचांग पूजन के साथ प्रारंभ हुआ था। मंगलवार को पुरानी मूर्तियों को विधिवत हटाकर नए स्वरूप में स्थापना की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना हुआ। मंदिर परिसर में स्थापित नई प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.