सोमेश्वर धाम मेले में महिला श्रद्धालु हुई घायल, जीएमसीएच बेतिया रेफर
बगहा, मार्च 24 -- रामनगर, संवाद सूत्र। सोमेश्वर धाम मेले में रविवार की शाम भारी भीड़ के बीच एक महिला श्रद्धालु असंतुलित होकर गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सोमेश्वर के दुर्गम पहाड़ी पर हुआ, जहां पहुंचना और बचाव कार्य आसान नहीं था। एसएसबी के सतर्क जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को कठिन रास्तों से निकालकर गोवर्धना कैम्प पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग की एम्बुलेंस से उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकत्सिक एम. काजिम ने महिला का ईलाज किया। डा काजिम ने बताया कि चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी गौरी शंकर साह की पत्नी सुनर पति देवी (35 वर्ष) के चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.