बलरामपुर, जनवरी 10 -- उतरौला, संवाददाता। नगर के दुखहरण नाथ मंदिर में भगवान सोमेश्वर के प्रति अटूट आस्था, अनुपम समर्पण और अविस्मरणीय बलिदान के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राम प्रताप वर्मा ने भगवान शिव का विधिविधान से दुग्धाभिषेक कर किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और देश की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही संतजनों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.