लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- लखीमपुर। मैगलगंज क्षेत्र के गांव ढखौरा निवासी छात्र सोमेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कुंजन ने पीसीएस-2024 के घोषित परिणाम में सफलता हासिल करते हुए डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सोमेन्द्र के पिता रमेश सिंह, जो नलकूप विभाग में ऑपरेटर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की प्रारंभिक शिक्षा गांव में संचालित विद्या भारती के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ स्थित सेंट्रल एकेडमी से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा के तहत सोमेन्द्र ने बीटेक किया और अपने कॉलेज में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। बीटेक के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय करते हुए यूपीएससी ...