सोमा मुंडा हत्याकांड के आरोपी देवव्रत शाहदेव को हाईकोर्ट से जमानत
रांची, अप्रैल 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने खूंटी के चर्चित पहड़ा राजा सोम मुंडा हत्याकांड के आरोपी लाल देवव्रत नाथ शाहदेव को गुरुवार को जमानत दे दी। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कहा कि मामले के तथ्यों को देखते हुए आरोपी को जमानत दी जा सकती है। इसके साथ ही अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। अदालत ने देवव्रत नाथ शाहदेव को जमानत पर रिहा करने का आदेश देते हुए कुछ शर्तें भी निर्धारित की हैं। कोर्ट ने 25,000 रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने के साथ आधार कार्ड प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्रार्थी को ट्रायल के दौरान अदालत में सहयोग करने की भी शर्त रखी गई है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कश्यप और अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने अदालत में पक्ष रखा। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.