रांची, जनवरी 8 -- रनिया, प्रतिनिधि। शिक्षाविद सह अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा की बुधवार को खूंटी में हत्या के विरोध में रनिया में भी बंद का असर दिखा। इस दौरान आदिवासी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाने का प्रयास किया। हालांकि पूर्व सूचना के अभाव में सुबह के समय रनिया में अधिकांश दुकानें खुली रहीं। लगभग बारह बजे के बाद बंद का असर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा। रनिया ब्लॉक चौक सहित प्रमुख सड़कों पर कार्यकर्ता बंद कराने के लिए घूमते नजर आए। इसके बाद धीरे-धीरे बाजार बंद हो गया और आवागमन भी प्रभावित रहा। बंद के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.