नई दिल्ली, मार्च 29 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच स्थिति और गंभीर होती नजर आ रही है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिका को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। आईआरजीसी ने कहा है कि यदि उसकी मांगें नहीं मानी गईं, तो मध्य-पूर्व में स्थित अमेरिकी विश्वविद्यालयों को निशाना बनाया जा सकता है। रविवार को जारी बयान में आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों में ईरान के दो विश्वविद्यालय नष्ट हो गए हैं। इसी के जवाब में उसने यह सख्त चेतावनी जारी की है। बयान में कहा गया है कि यदि अमेरिकी सरकार चाहती है कि उसके विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में सुरक्षित रहें तो उसे सोमवार यानी 30 मार्च दोपहर 12 बजे तक इन हमलों की आधिकारिक निंदा करनी होगी। अन्यथा, ईरान जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इस धमकी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.