मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च (सोमवार) से शुरू की जाएगी। नामांकन तिथि 23 मार्च से 25 मार्च तक नामांकन लिया जायेगा। 26 व 27 मार्च को अवकाश के कारण नामांकन नहीं होगा। 28 मार्च को पुनः नामांकन लिया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों का भी नामांकन इसी निर्धारित अवधि में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.