सोमवार से बदल जाएगा न्यायालय संचालन का समय
औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार के आदेश से व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय, दाउदनगर कोर्ट का संचालन सोमवार से सुबह में होगा। 20 अप्रैल से 27 जून तक सुबह 7:30 से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक कोर्ट कार्य होगा। कार्यालय का कार्य सुबह 7 बजे से 1:30 बजे तक चलेगा। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद और अनुमंडलीय विधि संघ, दाउदनगर के अनुरोध पत्र को स्वीकार करते हुए कोर्ट को मॉर्निंग करने का आदेश दिया गया है। अगामी 9 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को इससे अलग रखा गया है। यह भी पढ़ें- सारण में प्रातःकालीन कोर्ट का संचालन 20 अप्रैल से यह भी पढ़ें- जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.