मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तापमान में आए सुधार का असर अगले दो दिनों तक बना रह सकता है। सोमवार से एक बार फिर कोल्ड डे जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अगले पांच दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में ऐसी संभावना जताई है। विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार तक धूप निकलने से तापमान में आंशिक सुधार हो सकता है। सोमवार से एक बार फिर जेट स्ट्रीम की जद में जिला के आने के आसार दिख रहे हैं। इससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड के लौटने की संभावना है। शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिलने से सर्दी का प्रकोप झेल रहे लोगों को राहत मिली। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में आंशिक सुधार के बाद सड़कों पर चहलकदमी के बढ़ोतरी दिखी। कार्यालयों में भी लोगों की भीड़ गत एक सप्ताह की तुलना में अधिक दिखी। इस बीच पूसा स्थित...