सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन, चलीं तेज हवाएं
मेरठ, मार्च 31 -- पहाड़ों पर जारी मौसमी गतिविधियों के बीच सोमवार को मेरठ में भी मौसम के रंग बदल गए। दिन में तापमान एकाएक उछलकर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। रात के तापमान में भी 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन-रात के तापमान सामान्य से 3.8 एवं 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुए। वहीं, सोमवार को दुपहर बाद से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चली। देर शाम कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें गिरी। मौसम विभाग के अनुसार दो अप्रैल तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में बादल, धूलभरी तेज हवाएं, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं, सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 146 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.