सोमवार शाम से लापता किशोर का खेत में लटका मिला शव
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुरवा गांव के सोमवार से लापता एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार सुबह गांव के पास केले के एक खेत में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्गापुरवा गांव के राजेश मौर्य का 14 वर्षीय बेटा अंकुश सोमवार दोपहर गांव के पास मंदिर में हो रहे भंडारे में शामिल होने गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास केले के खेत में बांधी गई रस्सी के फंदे में अंकुश का शव लटका देखा। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक, आत्महत्या की आशंका ग्रामीणों के मुताबिक रस्सी आसपास लगे केले के दो पेड़ों से बंधी थी और इसके फंदे में किशोर की गर्दन फंसी थी। शव जमीन से छू रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.