सोमवार तक रास्ता खुलवाने का आश्वासन, किसान यूनियन का धरना स्थगित
कन्नौज, अगस्त 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ग्रामवासियों की समस्याओं को लेकर भाकियू बलराज के नेतृत्व में चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर तहसीलदार अभिनव वर्मा और कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और किसान नेताओं से वार्ता कर आश्वासन दिया कि सोमवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रास्ते में मिट्टी डलवाकर आवागमन चालू कराया जाएगा। साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि धरना समाप्त नहीं हुआ है। यदि सोमवार को आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार से पुन: धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान अनशन पर बैठे लोगों को तहसीलदार अभिनव वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.