सोमवार को 30,360 कापियों का हुआ मूल्यांकन
रामपुर, मार्च 24 -- जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य दो केंद्रों पर चल रहा है। सोमवार को दोनों ही परीक्षा केंद्रो पर लगभग 30,360 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 1017 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। बुधवार से जनपद के राजकीय रजा इंटर कॉलेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज पर बनें मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन का कार्य जारी है। मूल्यांकन को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार इस बार हाईस्कूल की 86,652 और इंटरमीडिएट की 1,35,480 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.