सोमवार को सौंपी जाएगी चारा प्रकरण की रिपोर्ट
मुरादाबाद, अगस्त 27 -- मुरादाबाद। गोशालाओं में चारा और पशु आहार आपूर्ति की जांच रिपोर्ट सोमवार को सौंपी जाएगी। इस मामले में उच्चाधिकार तीन सदस्य समिति ने जांच टीम को सचेत कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य कोषाधिकारी और अपर निदेशक पशुपालन जांच कार्य की निगरानी कर रहे हैं। 19 अगस्त को मूंढापांडे क्षेत्र के गोवर्धनपुर गोशाला में चारा आपूर्ति के दौरान भ्रष्टाचार के संकेत मिले थे। अपर मुख्य सचिव पशुपालन मुकेश कुमार मेश्राम के निर्देश पर जिले की सभी गोशालाओं में भूसा, चारा और पशु आहार की आपूर्ति की जांच कराई जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दत्त ने बताया कि एक अप्रैल से अब तक की खरीद का विवरण देखा जा रहा है। सोमवार को समिति की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.