नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और सच्चे मन से पूजा करते हैं। मान्यता है कि सोमवार को भोलेनाथ की पूजा करने से विवाह, संतान सुख और आर्थिक समृद्धि से जुड़ी मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। सोमवार चंद्रमा से जुड़ा होने के कारण मन को शांति और संयम प्रदान करता है। आइए जानते हैं सोमवार को शिव पूजा की सरल विधि, क्या करें और क्या नहीं।सोमवार को शिव पूजा क्यों है विशेष? सोमवार को 'सोम' यानी चंद्रमा का दिन कहा जाता है और भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया है। यह दिन शिव पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन पूजा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और कर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.