मेरठ, अप्रैल 18 -- श्री श्वेतांबर तीर्थ क्षेत्र पर चल रहे वर्षीतप पारणा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव पूर्वक भगवान की प्रभावना व पाद प्रक्षालन किया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पारणा महोत्सव में भगवान शांतिनाथ के प्रक्षाल पूजन के पश्चात आदिनाथ भगवान की प्रक्षाल व पूजा, अष्टापद में आदीश्वर भगवान का प्रक्षाल व पूजा, शांतिनाथ मंदिर में पंचकल्याणक पूजा, अष्टापद जी मंदिर में प्रभावना व पारणा मंदिर में आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शनिवार को साधर्मिक वात्सल्य पद का लाभ प्रीति विपिन गांधी, निर्मला बेन हाथीचंद गांधी, निधि तरूण बैद, ललिता देवी, नरेंद्र बैद आदि रहे। धर्मसभा में प्रवचन करते हुए साध्वी प्रियधर्मा ने कहा कि व्यक्तित्व को सुरक्षित रखना जरूरी है। क्रोध करने से व्य...