आगरा, मई 10 -- विद्युत उपकेंद्र बिलराम एवं नगला पीपल से जुड़ी विद्युत लाइन को जमा योजना के अंतर्गत शिफ्ट किए जाने का कार्य सोमवार को किया जाएगा। इस दौरान गांव जखारूद्रपुर निवासी अमर सिंह के खेत से होकर गुजर रही विद्युत लाइन को स्थानांतरित किया किया जाएगा। इसके लिए 11 मई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत उपकेंद्र बिलराम, नगला पीपल, नगला पट्टी, कासगंज नगर, प्रभुपार्क उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलेगी। यह जानकारी एसडीओ देवेन्द्र सिंह ने दी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि वह अपने विद्युत संबंधी आवश्यक कार्य समय से पहले ही निपटा लें, जिससे उन्हें कोई दिक्कत न हो। यह भी पढ़ें- तीन दिनों तक दोपहर में पांच घंटे होगी बिजली कटौती यह भी पढ़ें- 11 मई को तीन घंटे बंद रहेगा सिगरा फीडर
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.