सोमवार को नौ घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
अमरोहा, मई 4 -- विद्युत वितरण खंड गजरौला के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बछरायूं पर चार मई को पांच एमवीए के परिवर्तक स्थापित किए जाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी विद्युत राजन कुमार ने बताया कि इस दौरान उपकेंद्र से पोषित 11 केवी बछरायूं टाउन, रांस इंडस्ट्रीज, इस्लामनगर ग्रामीण, मलेशिया ग्रामीण, जोगीपुर कृषि, भगवानपुर कृषि एवं सुल्तानपुर कृषि समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विद्युत कटौती के दौरान सहयोग बनाए रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.