मुरादाबाद, अगस्त 13 -- सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गुरुवार को कांठ एवं दिल्ली रोड से कांवड़ के जत्थों ने वापसी शुरू कर दी है। उधर दूर दराज के जत्थे ने जाते रहे। शहर और उसके आसपास के बेड़ों ने भी बृजघाट गंगा जल लेने जाना शुरू कर दिया। सायं होने तक इनकी संख्या और बढ़ गई। जिससे इन दोनों सड़कों पर भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। कुछ दश्रद्धालु चौथे और अंतिम सोमवार की भीड़ से बचने के लिए इसी सोमवार को जलाभिषेक करना चाहते है। इसके साथ ही कुछ ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो चारों सोमवार को जलाभिषेक कर रहे है। यह सभी आज गंगा जल लेने चले गए और जो बचे हैं वह शुक्रवार की सुबह ही जल लेने बृजघाट चले जाएंगे। गुरुवार को बरेल, शाहजहांपुर, गोला गोकर्रणनाथ आदि क्षेत्रों के कांवड़ बेड़ों ने वापसी शुरू कर दी। जिससे यह दोनों सड़कें भगवान...