सोमवार को गंगा किनारे तैनात रहा भारी पुलिस बल
मुजफ्फर नगर, जून 30 -- शुकतीर्थ में सोमवार को गंगा स्नान घाट सहित गंगा किनारे बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने की सलाह दी गयी। रविवार की शाम एक बालिका व दो युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन की फजीहत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह सवेरे मृतकों के शव पुलिस द्वारा उनके गांव पहुंचाए गये। तहसील प्रशासन ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ में रविवार की शाम आयोजित विशाल सत्संग में शामिल होने आए श्रद्धालु राजन पुत्र बाबूराम 18 वर्ष निवासी गांव फतेहपुर कलां थाना हीमपुर दीमा जिला बिजनोर ,हिमांशु पुत्र सचिन 18 वर्ष निवासी गांव बिजवाड़ा थाना बिनोली जिला बागपत व 10 वर्षीय बालिका रागनी पुत्री सोहन पाल निवासी गांव हरनंगला थाना नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.