लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने को हो रही भीड़ के चलते अब सप्ताह में दो दिन कैंप लगेगा। जिला अस्पताल मोतीपुर में दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए कई वर्षों से प्रत्येक माह सोमवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाता रहा है। सप्ताह में केवल एक दिन कैंप लगने के कारण सोमवार को दिव्यांगजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती थी। इससे कई दिव्यांग को इंतजार करना पड़ता था और कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दिव्यांगजनों की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने दो दिन कैंप लगाने को कहा है। दिव्यांगजन पहचानपत्र कैंप सप्ताह में दो दिन आयोजित किया जाएगा। यह कैंप प्रत्येक सोमवार के साथ-साथ अब हर गुरुवार को भी लगाया जाएगा। इससे भीड़ का दबाव कम होगा। दिव्यांगजनों को अधिक सहज, सम्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.