भागलपुर, मार्च 8 -- सुल्तानगंज ग्रिड सब-स्टेशन से जुड़े नाथनगर फीडर के रखरखाव कार्य के कारण 9 और 10 मार्च को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिजली लाइनों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 9 मार्च (सोमवार) और 10 मार्च (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। नाथनगर फीडर बंद रहने के दौरान प्रभावित इलाकों को जगदीशपुर ग्रिड से जोड़कर रोटेशन के आधार पर बिजली देने की कोशिश की जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने या अन्य बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.