हाजीपुर, अप्रैल 20 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड में विद्युत विपत्रों में त्रुटि एवं गड़बड़ी के निवारण हेतु प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन 2 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन कनीय अभियंता के कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कनीय अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि देसरी प्रखंड के खोकसा स्थित पावर सब स्टेशन में सोमवार एवं शुक्रवार को शिकायतों के निवारण हेतु विद्युत उपभोक्ता विद्युत कार्यालय में आकर अपनी समस्या रख सकते है। यह विशेष शिविर माह अप्रैल में ही आयोजित किया जा रहा है। माह अप्रैल के पश्चात् बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर विद्युत संबंध विच्छेदित कर दी जाएगी एवं कानूनी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.