मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुख्य सचिव, बिहार, पटना के निर्देश पर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के तहत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए डीएम निखिल धनराज ने सोमवार को सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने इस व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ लागू करने का सख्त निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि, जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से आमजनों की शिकायतें सुनेंगे तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि, किसी भी परिस्थिति में इन दोनों दिनों में जनशिकायत सुनवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.