नैनीताल, फरवरी 12 -- गरमपानी। खैरना स्थित प्रसिद्ध सोमवारी महाराज गुफा मंदिर में गुरुवार को खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं टैक्सी स्टैंड के सदस्यों ने भी भागीदारी की। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। आयोजन समिति में प्रताप सिंह, नवीन सिंह, अजय सिंह, बबलू उप्रेती, नवल बिष्ट, दीपक पांडेय शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...