सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब,श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
साहिबगंज, अगस्त 3 -- मंडरो। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।महादेवरण शिव मंदिर,मिर्जाचौकी थाना रोड स्थित युवराजेश्वर शिव मंदिर,एनएच-80 स्थित पंथेश्वर शिव मंदिर तथा भगैया शिव मंदिर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ शिवलिंग पर जल,दूध,बेलपत्र,धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति,समृद्धि तथा परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की।महादेवरण स्थित स्वयंभू शिवलिंग पर विशेष रूप से कांवरियों की भीड़ देखने को मिली।दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्त हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ जलाभिषेक करते नजर आए,जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।श्रद्धालुओं यह भी पढ़ें- Gangapar Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.