भागलपुर, अगस्त 3 -- सुल्तानगंज (भागलपुर), निज संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज में रविवार को डाक बमों की संख्या में इजाफा देखा गया। डाक बम रविवार को जल उठाकर सोमवार को बाबाधाम पहुंचकर भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं। डाक जल उठाकर जाने वाले बमों को इस बात की शिकायत थी कि बाबाधाम में डाक बमों को कोई विशेष सुविधा नहीं मिलती। यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी को लेकर जिले के अगुवानी गंगा घाट पर उमड़ी कांवरियों की भीड़डाक बमों की तैयारी अजगैवीनाथ मंदिर परिसर में मिले कौशल कुमार खानी, विजेंद्र सिंह और साहिन कुमार गुप्ता आदि डाक बमों ने बताया कि हमलोग डाक बम बनने के लिए पहले से ही तैयारी करते हैं। एक महीने पहले जूते-चप्पल पहनना बंद कर देते हैं, नियमित रूप से नंगे पांव दौड़ लगाते हैं और फल का सेवन अधिक करते हैं। इन डाक बमों ने बताया कि यह उ...