दरभंगा, अगस्त 10 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। मिथिला के बाबाधाम कुशेश्वरस्थान में सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर सभी तैयारियां रविवार की देर शाम तक पूरी कर ली गई हैं। बाबा कुशेश्वरनाथ का दरबार रंग-बिरंगे फूलों और बिजली-बत्तियों से सजाया गया है। दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की होने वाली बड़ी संख्या की संभावना को लेकर मंदिर के मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग का दायरा पहली सोमवारी से बड़ा किया गया है। मंदिर के गर्भ गृह से लेकर मंदिर परिसर एवं मुख्य रास्ते और बाजार के विभिन्न चौकों तथा मेला क्षेत्र में इस सोमवरी को पुलिस सुरक्षा बल के साथ ही स्वयंसेवकों को भी तैनात किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजघाट से गंगाजल लेकर हजारों कांवरिये बाबा मटेश्वर धाम के लिए रवाना खासकर शिवगंगा घाट पर होने वाली भीड़ को नि...