बगहा, जून 15 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।महिलाओं ने माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की। सुबह में श्रद्धालु महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की पूजा कर परिजनों की सुरक्षा और सलामती के लिए आशीर्वाद मांगा। नगर के तीन लालटेन चौक स्थित मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष की पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई। इस दौरान महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए पीपल के वृक्ष की परिक्रमा कर उसमें धागे बांधे। महिलाओंं ने चीटियों को आटा खिलाया और पितरों के लिए तर्पण भी किया। नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस अवसर पर लोगों ने पवित्र स्नान भी किया। कुछ श्रद्धालु भक्तों के द्वारा घर में गंगाजल मिलाकर स्नान किया। जिले ...