सोमवती अमावस्या 2026: इस दिन करें इन चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
नई दिल्ली, जून 14 -- सोमवती अमावस्या 15 जून, सोमवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 14 जून को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी और 15 जून को सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर 15 जून को ही सोमवती अमावस्या मानी जाएगी। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में इस दिन स्नान, दान, जप और पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कई लोग इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण भी करते हैं।क्यों खास मानी जाती है सोमवती अमावस्या? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। वहीं सोमवार भगवान शिव का दिन होता है। जब अमावस्या सोमवार को पड़ती है तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस दिन बड़ी संख्या में लोग शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और जरूरतमंदो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.