नई दिल्ली, जून 14 -- Somwati Amavasya: 15 जून को सोमवती अमावस्या है। धर्म और ज्योतिष में इस दिन का खास महत्व माना जाता है। अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है, वहीं सोमवार भगवान शिव का दिन होता है। यही वजह है कि इस दिन लोग पूजा-पाठ, दान और कई तरह के उपाय करते हैं। लोक मान्यताओं में आटे से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं। माना जाता है कि इन्हें श्रद्धा के साथ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं।मछलियों को खिलाएं आटे की गोलियां सोमवती अमावस्या की सुबह गेहूं के आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाने की परंपरा है। कई लोग मानते हैं कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। अगर आपके आसपास नदी, तालाब या ऐसा कोई स्थान है जहां मछलियां हों, तो वह...