हरिद्वार, जून 14 -- सोमवती अमावस्या से एक दिन पूर्व धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इसका सीधा असर रोडवेज बस संचालन पर पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर बसों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम दिखाई दी। अधिकांश बसें जाम में फंसी होने के कारण अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। बसों के इंतजार में यात्री प्लेटफॉर्म और बस अड्डे परिसर में पेड़ों की छाया के नीचे बैठे रहे। जैसे ही कोई बस स्टेशन पर पहुंचती, उसमें सीट पाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ती। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या: मंगलौर में घंटों जाम में फंसे हजारों वाहन कई यात्रियों को लंबे समय तक बस न मिलने के कारण वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ी।टैक्सी चालकों ...