हरिद्वार, जून 14 -- सोमवती अमावस्या स्नान पर्व से एक दिन पूर्व रविवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह दबाव में नजर आई। हाईवे से लेकर शहर की अंदरूनी सड़कों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर लोगों को मात्र एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग एक घंटा लग गया। सबसे अधिक दबाव हाईवे मार्गों पर देखने को मिला। रोड़ी बेलवाला चौकी के निकट फ्लाईओवर से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण ऋषिकेश की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं अलकनंदा घाट से चंडी घाट की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर भी चारपहिया और दोपहिया वाहन रेंगते हुए नजर आए। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार में जाम का असर, बस यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार शंकराचार्य चौक से ऋषिकेश की...