हापुड़, जून 16 -- अधिमास के समापन के दिन सोमवती अमावस्या पर कई राज्यों से आए 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और लठीरा स्थित गंगा में आस्था की डुबकी लगा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 7 घंटे तक जाम के हालात बने रहे। करीब 15 किलोमीटर तक वाहनों के पहिए थमे रहें। अधिमास की सोमवती अमावस्या के मद्देनजर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्ट यूपी के दूरस्थ जनपदों से गढ़, ब्रजघाट और पुष्पावती पूठ में सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में गोता लगाया। श्रद्धालुओं का आगमन रविवार की शाम को ही शुरू हुआ। जिसके चलते धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर फुल होने पर आसपास के जनपदों से आए लोगों को पक्का बांध, आरती प्लेटफार्म, मुख्य बाजार में शिवचौक, रेलवे स्टेशन रोड पर रात बितानी पड़ी। अधिकांश श्रद्घालु गंगा क...