सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
देहरादून, जून 15 -- हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। घाटों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। दिनभर हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जिससे पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या से पहले जाम का जंजाल, घरों में कैद हुए शहरवासी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.